गत सप्ताह घर पर समय बिताने के बाद मैं यहाँ सूडान आ गया हूँ और काम मैं इतना व्यस्त हो गया कि कई बार तो खाने तक की फुर्सत नहीं मिलिती यहाँ पर मुझे वर्षा का इंतज़ार था लेकिन बादल एक या दो बार गरज कर बरसे और उसके बाद फिर से सूर्य महाराज चमक उठे और तापमान ४५ अंश तक पहुँच गया
आज मुझे यह नई वेबसाइट मिली है जहाँ पर मैं अंग्रेज़ी मैं टाइप कर रहा हूँ लेकिन शब्द हिन्दी मैं लिखे जा रहें हैं कमाल की साईट है और मज़े की बात तो यह है कि सब कुछ बिल्कुल सही लिखा जा रहा है अगर आप हन्दी जानते हैं तो ज़रा लिख कर देखिये आप आश्चर्यचकित रह जायेंगे - यहाँ पर मैंने कठिन शब्द का प्रयोग किया लेकिन यह भी बिल्कुल सही लिखा गया । यह विकास हमारी प्रिय साईट गूगल का कमाल है। सो यदि आप गूगल प्रयोग करते हैं तो ब्लॉग करना शरु कर दें और हिन्दी मैं ब्लोगगिंग का लाभ उठाये।
मुझे ज़रूर लिखे कि आप का अनुभव कैसा रहा।
क्रिस्टोफर सिंह